Showing posts with label वस्तुनिष्ठ प्रश्न. Show all posts
Showing posts with label वस्तुनिष्ठ प्रश्न. Show all posts

Friday, November 8

हिन्दी साहित्य -वस्तुनिष्ठ प्रश्न

 


(1) हिन्दी साहित्य के आरंभिक काल को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने क्या कहा है ?

(A)आदि काल
(B) चारण काल
(C) वीरगाथा काल
(D) सिद्ध-सामंत काल
Answer-(C)

(2) वीरगाथा काल का कवि नहीं है-

(A)चन्दबरदाई
(B) नामदेव
(C) जगनिक
(D) मधुकर
Answer-(B)

(3) वीरगाथा काल के सर्वश्रेष्ठ कवि माने जाते हैं-

(A) चन्दबरदाई
(B) जगनिक
(C) दलपति विजय
(D) विद्यापति
Answer-(A)

(4) 'पृथ्वीराज रासो' के रचनाकार हैं-

(A) जयदेव
(B) चन्दबरदाई
(C) जगनिक
(D) विद्यापति
Answer-(B)

(5) कबीरदास की भाषा थी-

(A) ब्रज
(B) कन्नौजी
(C) सधुक्कड़ी
(D)खड़ी बोली
Answer- (C)

(6) कटकटान कपि कुंजर भारी।
दुहु भुजदंड तमकि महिमारी।।
डोलत धरनि सभापद खसे
चले भाजि भय मारूत ग्रसे।।
प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता हैं-

(A) तुलसीदास
(B) जायसी
(C) देव
(D) नूर मोहम्मद
Answer- (A)

(7) नयन जो देखा कमल-सा निरमल नीर सरीर।
हंसत जो देखा हंस भा दसन ज्योति नगहीर।।
प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता हैं-

(A) तुलसीदास
(B) जयशंकर प्रसाद
(C) जायसी
(D) कबीरदास
Answer- (C)

(8) 'शिवा बावनी' के रचनाकार हैं-

(A) पद्माकर
(B) भूषण
(C) केशवदास
(D) जगनिक
Answer- (B)

(9) नर की और नल नीर की गति एके करि जोय।
जेतो नीचो हे चले तेतो ऊँचो होय।।
प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता हैं-

(A) तुलसीदास
(B) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(C) बिहारीलाल
(D) केशवदास
Answer- (C)

(10) सखि वे मुझसे कह कर जाते।
प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता हैं-

(A) अज्ञेय
(B) मैथली शरण गुप्त
(C) हरिऔध
(D) जयशंकर प्रसाद
Answer- (B)

...

वाक्य के अंग

  (घटक) वाक्य का मूल प्रकार्य किसी वस्तु या इकाई आदि के बारे में कोई सूचना प्रदान करना है। अतः इस दृष्टि से विचार किया जाए तो वाक्य के मूल...

...